'AAP' ने भाजपा के 100 दिन के कामकाज पर साधा निशाना, कहा- 'BJP ने दिल्लीवालों का जीवन नरक बना दिया'

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो जाएंगे। दिल्ली की जनता ने भाजपा को जनादेश देकर इसलिए सरकार बनाई कि वह दिल्ली के लिए काम कर सके, लेकिन मात्र 100 दिन में भाजपा ने दिल्लीवालों का जीवन नरक बना दिया। दिल्ली में बेहतर काम और अपने वादे पूरा करना तो छोड़िए, भाजपा ने 10 साल से चलती हुई शानदार व्यवस्था को 100 दिन के अंदर खत्म कर दिया।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर 'फेल' रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश किया। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि चार इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा दिल्लीवालों को कोई नई स्कीम नहीं दे पाई और न तो अपने किसी वादे को ही पूरा किया।

atishi

नेता प्रतिपक्ष आतिशी

'आप' ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी पार्टी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को ही बंद कर दिया। भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था ठप है। महिलाओं को 2,500 और होली पर मुफ्त सिलेंडर नहीं मिले, निजी स्कूलों में 30-80 प्रतिशत फीस बढ़ गई और जल संकट से त्राहि-त्राहि मची हुई है।

End of Feed