दिल्ली में Old Vehicle Ban पर बढ़ा विवाद, AAP ने लगाया “तुगलकी फरमान” टैग; कहा - जनता नहीं कंपनियां प्यारी

दिल्ली में पुराने वाहनों को हटाने के भाजपा सरकार के फैसले को आम आदमी पार्टी ने "तुगलकी फरमान" बताया है। आप नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई वाहन कंपनियों से सांठगांठ का नतीजा है। वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को सरकार चलाने का अनुभव नहीं है और वह सिर्फ लोगों को परेशान कर रही है।

Delhi News: दिल्ली में उम्र पूरी कर चुके वाहनों को हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। भाजपा सरकार के इस फैसले पर सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने इस कार्रवाई को दिल्लीवासियों के खिलाफ तुगलकी फरमान करार देते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने इस फैसले के पीछे वाहन निर्माता कंपनियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा से पूछा कि पिछले पांच सालों में वाहन निर्माता कंपनियों से उसे कितना चंदा मिला है और जनता के सामने इसका खुलासा करने की मांग भी की।

Atishi

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी (फाइल फोटो)

भाजपा को दिल्लीवासियों की चिंता नहीं: आतिशी

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा को दिल्ली के लोगों की चिंता नहीं है। वह सिर्फ वाहन निर्माता कंपनियों के फायदे के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार का यह कदम न केवल आम लोगों की परेशानियों को बढ़ाएगा, बल्कि इससे लाखों परिवारों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा।

End of Feed