बाढ़ पीड़ित पंजाब के लिए केजरीवाल के निर्देश पर राहत सामग्री लेकर रवाना हुए सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केंजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज आज बाढ़ रहात सामग्री लेकर पंजाब के लिए रवाना हुए। AAP की तरफ से कहा गया है कि हर रोज बाढ़ राहत सामग्री लेकर AAP नेता, विधायक, सांसद और दिल्ली के लोग पंजाब जाएंगे। AAP कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम लोगों से बढ़-चढ़कर मदद करने का आह्वान किया गया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिल्ली से राहत अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज आज यानी बुधवार 3 सितंबर की सुबह राहत सामग्री से भरा पहला ट्रक लेकर पंजाब रवाना हुए। यह दिल्ली से भेजी गई AAP की पहली राहत खेप है।

Saurabh Bhardwaj Punjab flood Relief.

पंजाब के लिए बाढ़ राहत सामग्री लेकर रवाना हुए सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि रोजाना दिल्ली से राहत सामग्री के ट्रक पंजाब भेजे जाएंगे, जिसमें पार्टी के नेता, विधायक, सांसद और आम लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में बहुत से RWA, व्यापारी और देशभर से लोग पंजाब के साथ खड़े होकर मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं।

End of Feed