Delhi: 3500 जगहों पर कूड़े से बने रावण के पुतले फूंकेगी 'आप', BJP की 'नाकामी' पर अनोखा विरोध

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 11:14 PM IST

Aam Aadmi Party: राजिंदर नगर के विधायक दुर्गेश पाठक ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली बहुत गंदी है। आप जहां भी जाएंगे, आपको कचरा दिखाई देगा। जहां तीन कचरा पहाड़ियां पहले से ही हैं, वहीं भाजपा 16 और कचरा पहाड़ियां बनाने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में कचरा बीजेपी की अक्षमता और नाकामी का प्रतीक बन गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. स्वच्छता में बीजेपी की 'नाकामी' पर आम आदमी पार्टी का अनोखा विरोध
  2. दिल्ली में कूड़े से बने रा‍वण के पुतले जलाएगी आम आदमी पार्टी
  3. दिल्ली में करीब 3,500 स्थानों पर कूड़े से बने रावण का पुतला फूंकेंगी आम आदमी पार्टी

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता के रखरखाव में बीजेपी की विफलता के विरोध में मंगलवार को दिल्ली में लगभग 3,500 स्थानों पर कचरे से बने रावण के पुतले जलाएगी। आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थक पुतला फूंकने के बाद विरोध प्रदर्शन करेंगे और मांग करेंगे कि दिल्ली नगर निगम चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं।

durgesh pathak

आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक।

दिल्ली में कूड़े से बने रा‍वण के पुतले जलाएगी आम आदमी पार्टी

End of Feed