Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में सुहावने मौसम का सिलसिला बरकरार, अगले सप्ताह तक रह सकती है बरसात की संभावना

7 May 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों में चलीं तेज हवाओं और बारिश के कारण गर्मी से कुछ हद तक राहत है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 से 34 डिग्री और 23 से 24 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 मई तक मौसम इसी तरह का रहेगा।

7 May 2025 Delhi NCR mein Aaj ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम): राजधानी में आज सुबह बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा। हल्की बारिश के साथ सतही हवाएं 15-25 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। IMD के अनुसार, ये सुहाना मौसम अगले सप्ताह के अंत तक बना रह सकता है। 7 और 8 मई के लिए तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सात से नौ मई के बीच हल्की बारिश की संभावना है।

Delhi NCR Today's Weather Update

दिल्ली-एनसीआर में आज के मौसम की अपडेट

मंगलवार को बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम होकर 36 डिग्री पर दर्ज किया गया, जबकि कुछ इलाकों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिससे अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

End of Feed