दिल्ली

Mock Drills in Delhi: राजधानी दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, 50 से अधिक इलाकों में होगी मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट और आपदा के लिए किया जाएगा तैयार

Mock Drills in Delhi: भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 50 से अधिक इलाकों में मॉक ड्रिल कराई जा रही है। इस दौरान प्रमुख इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Image

दिल्ली के 50 से अधिक इलाकों में होगी मॉक ड्रिल

Mock Drill in Delhi: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंध और निम्न स्तर पहुंच गए हैं। यहां युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 11 जिलों समेत देश के 244 जिलों में आज यानी बुधवार, 7 मई को मॉक ड्रिल की जाएगी। यह जिलों के कुछ प्रमुख स्थानों पर होगी। बता दें कि इस बीच दिल्ली के 11 जिलों में स्थित 55 स्थानों को मॉक ड्रिल के लिए चुना गया है। साथ ही कई प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की देखरेख में चलाया जाएगा। इसमें पुलिस, डीडीए, दिल्ली फायर सर्विस, जल बोर्ड, फायर सर्विस समेत कई एजेंसियां हिस्सा लेंगी। जानकारी के अनुसार, राजधानी के 650 स्कूलों में भी मॉक ड्रिल करवाई जाएगी।

स्कूलों में भी होगी मॉक ड्रिल

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के 650 स्कूलों में आज मॉक ड्रिल में छात्रों और टीचर दोनों को ब्लैकआउट और आपातकालीन स्थिति में खुद का बचाव करने के लिए तैयार किया जाएगा।

दिल्ली में मॉक ड्रिल

राजधानी में मॉक ड्रिल करवाने का यह फैसला गृह मंत्रालय द्वारा पाकिस्तान के साथ युद्ध की स्थिति को देखते हुए किया जा रहा है। इस दौरान कई स्थानों पर हवाई हमले, फायरिंग और सर्च एंड रेस्क्यू करने की रिहर्सल दी जाएगी। मॉक ड्रिल के लिए पुलिस द्वारा जिलों में सायरन बजाकर प्रैक्टिस की शुरुआत की जाएगी।

दिल्ली के इन इलाकोंं में होगी मॉक ड्रिल

  • जी3एस सिनेमा मॉल सेक्टर 11, रोहिणी
  • रोहिणी सेक्टर 18-19 मेट्रो स्टेशन
  • बाबू जगजीवन राम अस्पताल,जहांगीरपुरी
  • एम2के विक्टोरिया गार्डन, आजादपुर
  • मान स्कूल होलंबी खुर्द, दिल्ली
  • सेलेक्ट सिटी मॉल
  • बिरला विद्या निकेतन स्कूल पुष्प विहार
  • सीताराम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, महरोली
  • अनुपम अपार्टमेंट, साकेत
  • डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्पलेक्स, साकेत
  • महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन
  • स्कोप मीनार
  • डीएम ईस्ट ऑफिस
  • कोंडली मार्केट
  • सहयोग अपार्टमेंट, मयूर विहार फेज-1
  • डीएम ऑफिस एंड एमसीडी ईस्ट जोन ऑफिस, राजा गार्डन
  • राजौरी गार्डन जे- ब्लॉक मार्केट
  • डीएलएफ कैपिटल ग्रीन्स मोतीनगर
  • एसकेवी मुंडका
  • डीडीयू अस्पताल हरिनगर
  • फोर्टिस हॉस्पिटल शालीमार बाग
  • हाउस नंबर- 156, मदनपुर डबास गांव
  • सिटी सेंटर मॉल, सेक्टर-10 रोहिणी
  • सर्वोदय कन्या विधालय बस स्टैंड, मेन चौक बवाना रोड, उदय विहार कॉलोनी
  • डीडीए ऑफिस मधुबन चौक
  • वेगास मॉल
  • निर्मल भारती पब्लिक स्कूल
  • एनएचएआई बिल्डिंग
  • द्वारका सेक्टर - 10 मेट्रो स्टेशन
  • बीपीसीएल बिजवासन
  • डीएलएफ किंग कोर्ट, जीके-2
  • अपोलो अस्पताल
  • सेंट्रल मार्केट लाजपत नगर
  • जीबीएसएसएस नं. 1,मदनपुर खादर
  • डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन ऑफिस, डिफेंस कॉलोनी
  • टी-3 आईजीआई एयरपोर्ट
  • चरक पालिका अस्पताल
  • खान मार्केट
  • डी-6 रिहायशी कॉलोनी, वसंत विहार
  • केन्द्रीय विद्यालय 2, दिल्ली कैंट
  • एनडीएमसी ऑफिस बिल्डिंग
  • एमसीडी सिविक सेंटर, रामलीला मैदान
  • सरकारी अस्पताल बुराड़ी
  • वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
  • आरडब्लूए प्रसाद नगर करोल बाग
  • चांदनी चौक मेन बाजार के पास टाउन हॉल
  • एसकेवी नंद नगरी ईएसआईसी अस्पताल
  • छोटा बाजार
  • जे/के बीएल, दिल गार्डन
  • पीडब्ल्यूडी पंप हाउस
  • डीएम ऑफिस कॉम्प्लेक्स नंद नगरी दिल्ली
  • वीएसएएस करावल नगर, वीर सावरकर भगत विहार, ईस्ट सदतपुर करावल नगर, दिल्ली
  • सीलमपुर मार्केट
  • सर्वोदय बाल विद्यालय, यमुना विहार, ब्लॉक बी, नंबर 2- एसबीवी, दिल्ली
  • गवर्नमेंट सर्वोदय बाल विद्यालय, नंबर 1 सी ब्लॉक, यमुना विहार

इन इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

वैसे से तो पूरी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी की गई है, लेकिन युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए राजधानी के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। इन प्रमुख इलाकों में इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, कनॉट प्लेस और दिल्ली एयरपोर्ट जैसे इलाकों शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article