दिल्ली

Delhi: बिंदापुर बस टर्मिनल को लेकर दिख रही आस, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

करीब दस साल पहले पश्चिमी दिल्ली में बिंदापुर बस टर्मिनल बनाया गया था लेकिन कुछ दिनों के बाद ही इसे बंद कर दिया गया था। तबसे ये बंद ही पड़ा हुआ है। अब हाल ही में इसके खुलने की एक उम्मीद दिखी है। क्षेत्रीय विधायक ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है जिसमें छह रूटों पर बसों के परिचालन की मांग की गई है।

Image

सांकेतिक तस्वीर

Photo : PTI

Bindapur Bus Terminal: पश्चिमी दिल्ली में बिंदापुर बस टर्मिनल को शुरू करने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है जिसमें छह रूटों पर बसों के परिचालन की मांग की गई है। आरडब्ल्यूए और सांसद कमलजीत सहरावत के सक्रिय होने से लोगों को उम्मीद है कि टर्मिनल जल्द ही शुरू होगा जिससे पांच लाख से अधिक निवासियों को लाभ होगा।

दस सालों से बंद है टर्मिनल

एक दशक से भी अधिक समय हो गया, जब बिंदापुर बस टर्मिनल बनकर तैयार हुआ था। इतना समय बीत जाने के बाद भी इससे आज तक ठीक तरीके से बसों का संचालन नहीं हो पाया। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, एक बार फिर इस बस टर्मिनल को शुरू किए जाने की कवायद शुरू हुई है। आरडब्ल्यूए ने क्षेत्रीय विधायक से इस टर्मिनल पर बसों की आवाजाही शुरू करने की मांग की है। मांग के बाद विधायक पवन शर्मा ने प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र लिखा और आग्रह किया कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करें।

फिर जगी है आस

पवन शर्मा ने इस टर्मिनल से छह रूटों पर बस के परिचालन की मांग की है। आरडब्ल्यूए ने जानकारी दी कि समस्या से अवगत होने के बाद क्षेत्रीय सांसद कमलजीत सहरावत ने भी इस पर संज्ञान लिया है। अब जन प्रतिनिधियों की सक्रियता देखकर लोगों के मन में आस जगी है। ऐसी उम्मीद नजर आ रही है कि 10 सालों से वीरान पड़े इस टर्मिनल पर बसों का आवागमन फिर शुरू होगा। जिससे स्थानीय निवासियों की यात्रा आसान होगी।

देवी बसों से जगी है उम्मीद

2013 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस टर्मिनल का उद्घाटन हुआ था लेकिन एक साल बाद डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने इस टर्मिनल पर बसें चलना बंद हो गई। क्षेत्र की परिवहन संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए बने इस टर्मिनल से कुछ भी नहीं हुआ। इसका कारण था, यहां के सड़कों की चौड़ाई कम होना। लो फ्लोर की लंबी बसों के हिसाब से सड़कों की चौड़ाई छोटी पड़ रही थी। हाल ही में दिल्ली परिवहन निगम में नौ मीटर की लंबाई वाली देवी (DEVI) बसों को शामिल किया गया है। इससे कुछ उम्मीद है कि ये यहां चल पाएं।

इन रूटों पर हुई है बसों की मांग

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार इन रूटों पर बस परिचालन की बात करें तो बिंदापुर बस टर्मिनल से नेहरू प्लेस, कश्मीरी गेट, गुरुग्राम, सराय काले खां, आनंद विहार, उत्तम नगर, द्वारका व पालम मेट्रो स्टेशन तक चलाने की मांग हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article