Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बादल छाए रहने के बाद भी बरस नहीं रहे हैं। बीते दिन दो दिनों से मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बावजूद अच्छी बारिश देखने को नहीं मिली है। जिसके कारण एक बार फिर से दिल्ली का पारा चढ़ने लगा है और उमस भी वापसी कर रही है। हालांकि एक बारि फरि से दिल्ली-एनसीआपर में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
आज दिल्ली का मौसम
दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। गुरुवार को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तर रहने की संभावना है।
दो दिन झमाझम होगी बारिश
स्काईमेट के अनुसार राजस्थान पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन दिल्ली के पास पहुंच रहा है और मॉनसून रेखा भी दिल्ली के करीब आ रही है। जिसकी वजह से दिल्ली में अगले दो दिन मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में 12 अगस्त तक बारिश होने के संभावना जताई गई है।
अन्य राज्यों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी से ज्यादा भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं राजस्थान में भी झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
