Delhi Weather: ठंडी फुहारों और तेज हवाओं ने दी राहत; जून की शुरुआत में दिल्ली का मौसम बना सुहावना

3 June 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर में इस साल मौसम ने रंग बदल लिया है। मई अपेक्षाकृत ठंडा रहा, और जून की शुरुआत आंधी-तूफान और बारिश के साथ हुई, जिससे गर्मी की तपिश कम हो गई। शाम होते ही बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना रहता है। आगामी दिनों में भी बादलों और हवा की यह अनोखी जुगलबंदी जारी रहने की संभावना है।

3 June 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम): दिल्ली-एनसीआर में इस साल मई का महीना पिछले साल की तुलना में ठंडा रहा और जून की शुरुआत भी आंधी-तूफान और बारिश के साथ हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले साल जून में क्षेत्र का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि इस साल 5 जून तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का एहसास अधिक होता है, लेकिन शाम होते ही मौसम अचानक बदल जाता है।

Delhi Today's Weather Update

दिल्ली में आज के मौसम की अपडेट


बीते एक महीने से लगातार शाम के समय आंधी-तूफान और हल्की बारिश के कारण मौसम सुहाना हो जाता है। आज सुबह से ही हल्की हवा चल रही है, जिसके साथ बादल भी छाए हुए हैं। ऐसे में आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है। 4 जून को भी हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 5 जून को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 6 जून से 8 जून तक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

End of Feed