Delhi Weather: दिल्ली में तेजी से पैर पसार रही गर्मी, 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, दो दिन बाद बदलेगा मौसम का रुख

आज का मौसम दिल्ली, 25 March 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। जिससे दिन में तेज धूप निकलेगी। दो दिन बाद राजधानी के मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी पैर पसारती जा रही है। दिन में धूप के भी तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। साथ ही तापमान भी लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। राजधानी में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में भी धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मार्च के आखिरी दिनों में दिल्ली के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने का अनुमान जताया गया है।

Delhi Weather (2)

दिल्ली में आज का मौसम

आज दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बुधवार को भी राजधानी में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 27 मार्च से दिल्ली के मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दिन 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही मौसम भी साफ रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed