दिल्ली में उमस भरी गर्मी, आज से तेज बारिश के आसार, अगले दो दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी

आज का मौसम दिल्ली, 2 July 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल की अपडेट।

आज का मौसम कैसा रहेगा: दिल्ली में मॉनसून आने के बाद भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। उमस के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार को बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद बारिश नहीं हुई। आज भी तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने आज से अगले दो दिन के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम

बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज से बुधवार तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती हैं। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed