गर्मी से तप रही दिल्ली पर बरसेंगी राहत की बूंदें, आज आंधी-बारिश के आसार; जानें कब होगी मॉनसून की दस्तक

आज का मौसम दिल्ली, 19 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि अगले दो दिन राजधानी में आंधी-बारिश के आसार हैं। जिससे गर्मी से राहत महसूस हो सकती है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली आग की भट्टी की तरह तप रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। बीते कई दिनों से दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी सितह ढहा रही है। अभी तक तो अधिकतम तापमान ही रिकॉर्ड तोड़ रहा था। लेकिन अब तो आलम ये हो गया है कि न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को राजधानी में रात के तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दिन की सुबह भी 13 साल में सबसे गर्म रही। हालांकि आज से दिल्ली में आंधी और हल्की बारिश की आशंका जताई जा रही है। जिसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Rain Weather

दिल्ली में आज आंधी-बारिश की संभावना (फोटो साभार - ट्विटर)

दो दिन आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहंगे। साथ ही आंधी और हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दिल्ली के मौसम पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते धूल भरी आंधी चल सकती है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिसके तापमान में दो डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है।

End of Feed