दिल्ली-NCR में मौसम का कहर! आंधी-तूफान के कारण कई जगह गिरे पेड़; आज फिर बारिश का अलर्ट

आज का मौसम दिल्ली, 12 April 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तेज हवाएं भी 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। बारिश के कारण दिल्ली में गर्मी से हल्की राहत मिली है। लेकिन आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने से कई जगहों पर हादसे भी हुए हैं। साथ ही उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिला है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है। जिससे गर्मी से कुछ राहत महसूस हो रही है। शुक्रवार शाम को राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और अंधड़ के कारण कई जगहों पर हादसे भी हुए। गुरुग्राम में चलती कार पर साइन बोर्ड गिर गया। कई जगहों पर पेड़ गिरने से लोग घायल हो गए। इसके अलावा उड़ानों पर भी आंधी-तूफान का प्रभाव पड़ा। आज भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ा हुआ रहने वाला है।

Meta AI

Meta AI

दिल्ली में आज भी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही देखने क मिल सकती है। जिसके बाद मौसम करवट बदेलगा। मंगलवार से तेज धूप निकलने और तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को हीटवेव की स्थिति भी बन रह सकती है।

End of Feed