दिल्ली

दिल्ली में आई तेज आंधी की वजह से गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार; एक की मौत, अन्य 3 घायल

Delhi Building Wall Collapse: दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में एक मकान की निर्माणाधीन छठी मंजिल की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना मधु विहार और दमकल के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Image

निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार

Photo : Times Now Digital

Delhi Building Wall Collapse: दिल्ली के चंद्र विहार इलाके में एक मकान की निर्माणाधीन छठी मंजिल की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना मधु विहार और दमकल के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

आक्रोशित जनता

एक स्थानीय नागरिक ने आरोप लगाया कि इन इलाकों में तीन मंजिल से ज्यादा इमारत बनाने की इजाजत नहीं है, लेकिन लोग 6-7 मंजिल बना रहे हैं। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं।

जगह-जगह गिरे पेड़

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की शाम आई धूल भरी आंधी ने जमकर उत्पाद मचाया। जगह-जगह पेड़ की टहनियां टूटी हुई नजर आईं तो यातायात भी प्रभावित हुआ। एलएनजेपी अस्पताल के सामने तो एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। आंधी की वजह से अस्पताल के सामने मौजूद विशालकाय पेड़ टूटकर गिरने लगा। गनीमत रही कि बाइक सवार बच गया, लेकिन बाइक पेड़ की चपेट में आ गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article