सांकेतिक फोटो
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज हनुमान जयंती के चलते कई जगहों पर जुलूस निकालने जाएंगे। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिसके चलते कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। जिसे देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें यातायात प्रतिबंधों और रूट डायवर्जन के बारे में बताया गया है। साथ ही लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे आज सड़क किनारे पार्किंग से बचे, ताकि यातायात सुचारू रूप से जारी रहे।
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार हनुमान जयंती के अवसर पर आज जमुना बाजार में हनुमान मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ आने की उम्मीद है। जिसके चलते कई जगहों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसके अलावा जुलूस निकलने और भीड़ की संख्या के आधार पर छत्ता रेल चौक समेत कई रास्तों पर डायवर्जन लगाया गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, लाल किला, चांदनी चौक और तीस हजारी कोर्ट की ओर जाने के लिए पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना लें। इसके अलावा सड़क पर यातायात का दबाव कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। साथ ही उन्हें निर्धांरित पार्किंग स्थलों पर गाड़ी पार्क करने की भी सलाह दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।