Delhi: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, घर में सो रहा था परिवार, तीन बदमाश आए और फूंक डाला आशियाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 05:02 PM IST

Delhi: दिल्‍ली के भजनपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर तीन बदमाशों ने एक घर में आग लगा जलाने की कोशिश की। घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर ही सो रहा था। गनीमत यह रही कि, आग जब तक पूरे घर में फैलती परिवार को बचकर भागने का मौका मिल गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • देर रात को तीन बदमाश ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे थे आग लगाने
  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आग लगाने की यह पूरी घटना
  • तीनों आरोपियों की अभी तक नहीं हो सकी पहचान, जांच जारी

Delhi: दिल्‍ली के भजनपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक घर में पूरा परिवार सो रहा था और बाहर से तीन बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गनीमत यह रही कि, आग जब तक पूरे घर में फैलती परिवार को बचकर भागने का मौका मिल गया। इस आग में घर के आलावा पास में खड़ी दो बाइक भी पूरी तरह जल गई। आग लगाने की यह पूरी घटना सात जनवरी की रात की है। इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के पीड़ित नफीस की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार बताये जा रहे।

delhi attempt to burn house

घर में आग लगाने की कोशिश करते आरोपी

शिकायतकर्ता नफीस ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि, वह अपने परिवार के साथ विजय पार्क इलाके में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। नफीस के अनुसार, बीते सात जनवरी की रात को वह अपने परिवार के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। देर रात घर में धुआं भरने से जब उनकी आंख खुली, तो देखा आग लगी है। जिसके बाद उन्होंने पूरे परिवार को लेकर बाहर भागे और घटना की जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी। इस दौरान मौके पर पड़ोसी भी एकत्रित हो गए और कड़ी मशक्‍कत से आग पर काबू पाया।

End of Feed