दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाइजीरियाई ड्रग तस्कर समेत 6 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड (ANS) टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक नाइजीरियाई ड्रग पेडलर को 74.90 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अमर कॉलोनी इलाके में रहने वाले दो नाइजीरियाई नागरिक दिल्ली के दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में एमडीएमए की सप्लाई कर रहे हैं।

दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड (ANS) टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक नाइजीरियाई ड्रग पेडलर को 74.90 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन और 46,200 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अमर कॉलोनी इलाके से भारत में अवैध रूप से रह रहे पांच अन्य अफ्रीकी नागरिकों को भी पकड़ा है। जांच में पता चला कि ये सभी अपने वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे थे।

End of Feed