दिल्ली को मिला नया हेल्थ केयर मॉडल; 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से एक छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

दिल्ली में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पूरी तरह तैयार हो गए हैं, जो आज से जनता के लिए खुले हैं। इन केंद्रों में बच्चों के टीकाकरण, ब्लड टेस्ट और मातृत्व देखभाल जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार का यह कदम राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Delhi 33 Ayushman Arogya Mandir: दिल्ली में अब 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनकर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं, जिनकी शुरुआत आज से हो गई है। यह पहल दिल्ली में बीजेपी सरकार के उस वादे का हिस्सा है, जिसमें राजधानी के लोगों को एक ही छत के नीचे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी।

33 Ayushman Arogya Mandir in Delhi

दिल्ली में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर

इन केंद्रों पर बच्चों के टीकाकरण, ब्लड टेस्ट और मातृत्व देखभाल जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दिल्ली सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीस हजारी कोर्ट के पास स्थित एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। साथ ही दिल्ली के अन्य मंत्रियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन केंद्रों का शुभारंभ किया।

End of Feed