Delhi: बवाना से इंद्रलोक जाना होगा आसान, मुनक नहर पर जल्द बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

रेखा सरकार ने ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और हरियाणा से कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इंद्रलोक से बवाना तक मुनक नहर के साथ 20 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से 18 विधानसभा क्षेत्रों को लाभ मिलेगा और यात्रा समय में 40% तक की कमी आएगी।

Munak Nahar Elevated Corridor: दिल्ली सरकार ने राजधानी को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और हरियाणा से कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने इंद्रलोक से बवाना तक मुनक नहर के साथ 20 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर को बनाने की योजना बनाई है। इस परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ अहम बैठक की।

CM Rekha Gupta (File Photo)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

बताया जा रहा है कि इस परियोजना से उत्तर, उत्तर-पश्चिम और आउटर रिंग रोड क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इस कॉरिडोर का निर्माण करेगी। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने में करीब तीन महीने का समय लगेगा। फिलहाल इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 3,000 करोड़ रुपये बताई गई है, हालांकि वास्तविक लागत डीपीआर के बाद तय होगी।

End of Feed