Delhi: जहांगीरपुरी से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के घर से मिला हथगोला और खून के धब्बे, नाले से लाश बरामद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 15, 2023, 12:29 AM IST

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आतंकवादी संगठनों से संबंधों और जघन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (29) और नौशाद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किए गए दो लोगों के किराए के मकान से दिल्ली पुलिस ने दो हथगोले और भलस्वा डेरी इलाके से एक क्षतविक्षत शव बरामद किया है। इससे पहले दिन में पुलिस ने बताया था कि उनके आवास से मानव रक्त के निशान भी मिले हैं।

delhi police (2)

दिल्ली से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस तथा फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) का एक दल शुक्रवार शाम को आरोपियों के घर गया था। सूत्रों ने बताया कि वहां मानव रक्त के निशान मिले थे। संदेह है कि उन्होंने घर में किसी की हत्या की होगी और बाद में शव के टुकड़े करके उसे ठिकाने लगा दिया होगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों की खुलासे के बाद पुलिस को भलस्वा डेरी इलाके में एक नाले से शव मिला है। आरोपियों के पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि वे लोग दिवाली के आस पास घर में आए थे और उन्हें यदा-कदा ही घर से बाहर देखा जाता था।

End of Feed