दिल्ली के सरकारी स्कूल में 2 छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न, क्लास के लड़कों ने पार्क में किया गंदा काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2023, 10:20 AM IST

आठवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र ने आरोप लगाया कि अप्रैल में ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान उसके सहपाठी उसे जबरदस्ती एक पार्क में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया, साथ ही उसे यह बात किसी को न बताने की उन्होंने धमकी भी दी।

दिल्ली में एक बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल के दो लड़कों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। दोनों बच्चों के साथ उनके ही सहपाठियों ने इस गंदे काम को अंजाम दिया है। इस मामले में जांच शुरू हो गई है।

delhi sexual assault

दिल्ली में दो लड़कों के साथ यौन उत्पीड़न (फोटो- Pixabay)

कहां का है मामला

मामला उत्तर पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेयरी का है। यहां एक सरकारी स्कूल के दो छात्रों का क्लासमेट ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया है। दिल्ली सरकार ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है। पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना अप्रैल में एक स्कूल के समर कैंप के दौरान हुई थी। उसने बताया कि 12 और 13 वर्ष के दो छात्रों ने पुलिस में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है कि पांच से छह सहपाठियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उसने बताया कि इन घटनाओं के सिलसिले में दो मामले दर्ज किये गये हैं।

End of Feed