Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश फिर मचाने आ रही है कोहराम, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम की ठंड और खिली धूप के बीच बारिश फिर दस्तक देने को तैयार है। दिल्ली में आज सुबह तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ। जानें कल का मौसम कैसा रहेगा।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। सर्दी अपने अंतिम चरण पर है। मौसम में बढ़ रही गर्माहट से लोगों को ठंड के जाने के आसार लग रहे हैं, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में जमकर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं इस बार बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई गई है। तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने से ठंड से वापस आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका अर्थ ये है कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों को धूप के निकलने और मौसम साफ रहने से कुछ ही दिनों की राहत मिली थी।

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में सोमवार से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगा। हालांकि शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने के संभावना है। दिल्ली और एनसीआर में धूप खिलने से भले ही दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन रातें अभी भी बहुत ठंडी है। ऐसे में बारिश के होने से ठंड की वापसी की उम्मीदें बढ़ रही है। आज दिल्ली का तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया, आइए आपको बताएं कल कैसा रहेगा मौसम का हाल...

End of Feed