Delhi-NCR Weather Forecast Today: वैलेंटाइन डे पर बारिश के आसार, दिन भर सर्द हवाओं ने किया बेहाल, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज सुबह दिल्ली का तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर से शाम तक अच्छी धूप खिली रही रही, लेकिन सर्द हवाओं के थपेड़े सर्दी का एहसास कराते रहे । आइए जानते हैं कि शाम में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह से शाम तक ठंडी हवाएं बहती रहीं। हालांकि शाम तक अच्छी धूप लोगों को सुकून महसूस कराती रही। बीते दो दिन से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अच्छी धूप के दर्शन हो रहे हैं। धूप के कारण कोहरे में भी बीते दिनों में कमी आई है, लेकिन अभी ठंड का मौसम गया नहीं है। धूप निकलने के कारण दोपहर तो खुशनुमा रहती है, लेकिन अभी सुबह और शाम में ठंड महसूस हो रही है, जिसकी वजह पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं हैं। वहीं, एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में बारिश देखने को मिल सकती है। यहां वैलेंटाइन डे पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में आज दिन में अच्छी धूप निकली है।

Delhi Weather

दिल्ली में आज मौसम

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार के अलावा शनिवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। कल भी सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है। शुक्रवार को यहां 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलती नजर आईं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह दिल्ली में तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज दोपहर में यहां का तापमान 22 डिग्री और रात के समय 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed