Delhi-NCR Weather Forecast Today: सर्द हवाओं ने दिन भर सताया, वैलेंटाइन डे पर बरसेंगे मेघ! जानें कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज सुबह तापमान 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं,शाम तक धूप छाई रही, लेकिन सर्द हवाओं से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने वैलेंटाइन डे पर बारिश की उम्मीद जताई है।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं का दौर जारी है। हालांकि, दिन में धूप अच्छी खिल रही है, जिसके कारण दिन में तो गुनगुनाहट महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और शाम का गलन का एहसास हो रहा है, जिसकी वजह पहाड़ों से आ रही तेज हवाएं हैं। गुरुवार की सुबह से शाम तक तेज हवाएं बहती रहीं, जिससे सर्द कायम रही। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से तेज हवाओं का प्रभाव कम होने लगेगा। आने वाले दिनों में वैलेंटाइन डे पर बारिश की संभावना एक बार फिर बन सकती है। वैलेंटाइन से पहले 13 फरवरी को बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। आज के मौसम की बात करें तो आज सुबह तेज हवाएं चल रही थी, हालांकि दोपहर में अच्छी धूप भी देखने को मिली। आइए जानते हैं कि आज शाम को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

Winter

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम

गुरुवार को मौसम साफ रहा। लेकिन तेज हवाओं ने अपना असर बरकरार रखा। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुबह भी तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे मौसम बहुत सर्द महसूस हुआ। लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने से गलन कम महसूस हुई। आज सुबह दिल्ली का तामपान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। Accuweather के अनुसार आज दिन में दिल्ली का तापमान 21 डिग्री और रात के समय 7 डिग्री के आसपास रह सकता है।

End of Feed