Delhi-NCR Weather Forecast Today: सुबह से जारी है बारिश का सिलसिला, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। दिनभर बारिश के बाद शाम में बारिश कम होती नजर आई है।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को अच्छी धूप निकलने के बाद आज फिर बारिश लौट आई है। शनिवार को आसमान में धूप और घने बादल दोनों देखने को मिले। कल सुबह दस बजे धूप निकलने बाद दोपहर 3 बजे के बाद फिर से घने बादल आसमान में छा गए। जिसके बाद आज फिर से बारिश ने दस्तक दे दी है। सुबह से ही दिल्ली-नोएडा में बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही आज के लिए अलर्ट जारी किया जा चुका है। आज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आज सुबह दिल्ली का तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

दिल्ली में रात से हो रही बारिश

दिल्ली में आज सुबह 02:30-05:30 बजे के बीच सफदरजंग में 0.8, पालम में 0.6, लोदी रोड 0.5, मुंगेशपुर 2.5, पीतमपुरा 0.5, नरेला 0.5, उज्वा 0.5 और जाफरपुर 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली में रात से ही बारिश हो रही है, इसके बावजूद सुबह के तापमान में गिरावट नहीं बल्कि बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में आज सुबह तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

End of Feed