4 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में 4 फरवरी के बाद मौसम फिर से यूटर्न लेने वाला है। रविवार को बारिश के बाद फिर से ठंड की दस्तक होगी। रविवार को अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश होगी। इस दौरान बादलों की गरज भी सुनने को मिल सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी परेशान कर सकती है। 5 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान धूप-छांव का खेल भी देखने को मिल सकता है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है।
7 फरवरी से चलेंगी सर्द हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को आसमान साफ नजर आएगा। हालांकि सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 7 फरवरी को फिर से ठंडी हवाओं का दौर शुरू होगा। इस दिन आसमान साफ रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7 रहेगा। 8 फरवरी को भी मौसम 7 फरवरी जैसा ही रहने की संभावना है। जिसके बाद 9 फरवरी को कुछ कोहरा छाया रह सकता है। इस दिन आसमान साफ रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
