Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में शनिवार को धूप आंख मिचोली खेलती हुई दिखी। वहीं रविवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। नोएडा में दिन में धूप के दर्शन होने के बाद शाम को बादलों ने अपना अड्डा जमा लिया। शाम होते ही आसमान में बादल छा गए। जिसके बाद आज सुबह से ही नोएडा में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
नोएडा में आज का मौसम
नोएडा में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सयस दर्ज हुआ। आज के मौसम की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा में आज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
बारिश से प्रदूषण में आई कमी
नोएडा में बीते बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश ने प्रदूषण को काफी हद तक धो डाला है। प्रदूषण में कमी आने से आसमान और नीला दिखाई दे रहा है। शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 152 दर्ज किया गया है। आज भी दिनभर बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद ठंड और शीतलहर फिर से लौटेगी। आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है।
