दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: आज रात फिर से होगी बारिश, जानें शाम में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi-NCR Weather Forecast Today (Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega): दिल्ली एनसीआर में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। आज आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। रात के समय यहां हल्की बारिश होने की संभावना है।

Image

Delhi-NCR Weather Forecast Today: आज रात फिर से होगी बारिश, जानें शाम में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर से अपने मिजाज बदलने वाला है। यहां फरवरी की शुरुआत बारिश से हुई। फिर दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा और आज फिर से बारिश वापसी करने वाली है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। आज रात को हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद रविवार को तेज बारिश हो सकती है। रविवार को ठंडी हवाएं भी परेशान कर सकती है। आज सुबह दिल्ली का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में आज शाम को कैसा मौसम रहने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रात में हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि कल यानी 4 फरवरी को भी शहर में कोहरा रहेगा और बारिश होने की आशंका जताई गई है। दिल्ली की ठंड से लोगों को आने वाले दिनों में भी राहत मिलती नहीं नजर आ रही है।

आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम(Weather in Delhi NCR Today)

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह से ही घने बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां पर नजर आ रहा है। आज सुबह दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिला। रात के समय यहां हल्की बारिश भी होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज हुआ है। Accuweather के अनुसार दोपहर में दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली एनसीआर में शनिवार और रविवार को बारिश होने की संभावना है। शनिवार को यहां हल्की बारिश होगी। वहीं रविवार को बारिश और हवाओं का येलो अलर्ट है। 5 फरवरी से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसके बाद पहाड़ों से ठंडी हवाएं दस्तक देंगी और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी। जिससे कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वापसी होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article