सत्य निकेतन हादसे ने खोली अवैध और जर्जर इमारतों की पोल, MCD ने एक और 'खतरनाक' बिल्डिंग गिराने का नोटिस किया जारी

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बॉयज PG की 5 मंजिला जर्जर इमारत ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। वहीं MCD द्वारा एक और इमारत के लिए डिमोलिशन नोटिस सामने आया है।

दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर ढही 5 मंजिला इमारत के हादसे में राहत एवं बचाव कार्य के दौरान देर रात एक और शव बरामद हुआ है। इसके साथ ही इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मलबे के भारी ढेरों को हटाने और संभावित रूप से फंसे अन्य लोगों की तलाश में युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

moti bagh building collapse ani

सत्य निकेतन में रेस्क्यू जारी

इसी बीच, सत्य निकेतन में ही मकान नंबर 13 की जर्जर स्थिति को लेकर दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा कारण बताओ सह डिमोलिशन नोटिस भी जारी किया गया है।

End of Feed