दिल्ली के सदर बाजार में दरिंदगी, स्टेशनरी लेने गई छठी की छात्रा के हाथ-पैर बांधकर किया यौन शोषण, आरोपी दर्जी गिरफ्तार

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में स्टेशनरी लेने निकली छठी कक्षा की बच्ची के साथ दुकान के अंदर हाथ-पैर बांधकर यौन शोषण की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी 56 वर्षीय दर्जी मकसूद को गिरफ्तार कर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मध्य-उत्तरी जिले के सदर बाजार इलाके में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्टेशनरी का सामान खरीदने निकली छठी कक्षा की छात्रा को पड़ोस के एक दर्जी ने बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर बुलाया और उसके हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 56 वर्षीय आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Sadar Bazar Sexual Assault

दिल्ली के सदर बाजार की घटना

स्टेशनरी खरीदने निकली थी मासूम

पुलिस और स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 सितंबर की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। पीड़ित बच्ची रात में स्कूल की स्टेशनरी का सामान लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। रास्ते में पड़ोस में सिलाई का काम करने वाले मकसूद ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के भीतर बुला लिया। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को दुकान के अंदर रोक लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर उसका यौन शोषण किया। वारदात के बाद जब मामले की पीसीआर (PCR) कॉल पुलिस को मिली, तो नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के महिला पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत हरकत में आई।

End of Feed