Delhi News: थप्पड़कांड में परवेश वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान AAP कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी से की मारपीट

Delhi News: दिल्ली के तिलक नगर में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस हेड कांस्टेबल अशोक से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में मेडिकल जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Delhi News: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कल यानी सोमवार 28 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उनका यह प्रदर्शन दिल्ली सरकार के PWD मंत्री परवेश वर्मा के कथित थप्पड़कांड के खिलाफ था। आम आदमी पार्टी के नेता यहां तिलक नगर थाने पहुंचे और परवेश वर्मा (Parvesh Verma) के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। इसी दौरान AAP कार्यकर्ताओं का दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।

घटना के एक वीडियो में आम आदमी पार्टी के नेता Saurabh Bharadwaj और स्थानीय विधायक जरनैल सिंह भी दिखाई दे रहे हैं, जबकि पार्टी कार्यकर्ता कथित तौर पर पुलिसकर्मी से मारपीट करते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी की पहचान अशोक के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, घायल हेड कांस्टेबल का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और मामले में FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

End of Feed