दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, 47 लाख से ज्यादा नाम हटाने के बाद 33 लाख लोगों को नोटिस देने पर सवाल

Delhi News: दिल्ली में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। प्रशांत भूषण ने सीजेआई सूर्यकांत के समक्ष दावा किया कि 47 लाख नाम हटाए गए और 33 लाख को नोटिस जारी हुए।

Delhi News: दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए जिक्र किया गया। वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत के सामने यह मामला उठाया। प्रशांत भूषण ने दावा किया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची से 47 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा 33 लाख और लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके मुताबिक इन लोगों को दो आधार पर नोटिस दिए गए हैं। पहला ‘तार्किक विसंगति’ और दूसरा ‘अनमैप्ड’ होना बताया गया है।

End of Feed