Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से कार सवारों ने की बदसलूकी, जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश, FIR दर्ज

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ सफारी सवार युवकों द्वारा पीछा करने, गालियां देने और गाड़ी में खींचने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने लॉ फैकल्टी के छात्र नमन चौधरी पर आरोप लगाए हैं।

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि सफेद रंग की टाटा सफारी गाड़ी में सवार युवकों ने न केवल उसपर और उसकी दोस्त पर भद्दे कमेंट्स पास किए और गालियां दीं, बल्कि उन्हें काफी दूर तक पीछा कर उसे जबरन गाड़ी के अंदर खींचने की भी कोशिश की। इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद मदद मांगने पर दिल्ली पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई और उसे FIR दर्ज कराने के लिए करीब 4 से 5 घंटे तक 3 अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के चक्कर काटने पड़े।

delhi news du student harassment

छात्रा ने वीडियो बनाकर दी जानकारी

गालियां दीं, पीछा किया और गाड़ी में खींचने का प्रयास

घटना 23 और 24 सितंबर की दरमियानी रात की है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरी घटना के बारे में बताया है। रात करीब 9:30 बजे छात्रा अपनी दोस्त के साथ विजयनगर की तरफ से ओजीसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी वहां पहुंची। उसमें बैठे युवकों ने गाड़ी का शीशा नीचे कर छात्राओं पर फब्तियां कसीं। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया, तो गाड़ी सवार युवक भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। लड़कियां जब वहां से आगे बढ़ने लगीं, तो आरोपियों ने गाड़ी से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। ओजीसी के पास जब छात्राओं ने अपना मोबाइल निकाल वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने गाड़ी रोककर उन्हें जबरन कार के अंदर खींचने का प्रयास किया। फोन से रिकॉर्डिंग होते देख आरोपी मौके से गाड़ी भगा ले गए।

End of Feed