Delhi News: अवैध निर्माण पर MCD का बड़ा प्रहार, 12 जोन में एक साथ चला बुलडोजर, 40 संपत्तियां ध्वस्त, 16 सील

दिल्ली नगर निगम ने मंगलवार को सभी 12 जोन में अभियान चलाकर 40 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया और 16 संपत्तियों को सील किया। साथ ही पीजी भवनों के सर्वे में अब तक 2,453 इमारतों की पहचान की गई है, जिनमें करीब 55 हजार लोग रह रहे हैं।

Delhi News: दिल्ली नगर निगम ने राजधानी में अवैध निर्माणों, खतरनाक इमारतों और भवन उपविधियों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। मंगलवार को निगम ने शहर के सभी 12 जोन में व्यापक कार्रवाई करते हुए 40 ध्वस्तीकरण अभियान चलाए। इसके अलावा 16 संपत्तियों को सील किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 मामलों में ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी किए गए।

Delhi MCD Action

दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ MCD का ताबड़तोड़ एक्शन

40 अवैध निर्माण ध्वस्त, 8 संपत्तियां सील

MCD के मुताबिक, एक दिन पहले भी निगम ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 40 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया था और 8 संपत्तियों को सील किया गया था। निगम का कहना है कि राजधानी में मास्टर प्लान और भवन उपविधियों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मंगलवार को दक्षिणी जोन के सतबरी स्थित गौशाला रोड पर बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। वहीं पश्चिमी जोन में विशाल एन्क्लेव, हस्तसाल, विकासपुरी एक्सटेंशन और उत्तम नगर में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई हुई। उत्तरी जोन के सब्जी मंडी क्षेत्र में भी ध्वस्तीकरण सहित प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

End of Feed