Delhi News: मंगोलपुरी में सरेआम हत्या, बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने बुधवार रात सरेआम युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Delhi News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से बुधवार शाम चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने चाकू से उसपर ताबड़तोड वार किया और उसे लुहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय आकाश पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई है। वह मंगोलपुरी के I ब्लॉक का रहने वाला था। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

delhi murder

मंगोलपुरी में युवक की हत्या (ANI)

मंगोलपुरी के N ब्लॉक पार्क में हुई वारदात

यह वारदात मंगोलपुरी इलाके में N ब्लॉक पार्क में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 4-5 हमलावरों ने आकाश पर सरेआम चाकू से वार किया। चश्मदीदों के अनुसार आकाश पार्क में खड़ा था, तभी 4 से 5 लड़के वहां अचानक पहुंच गए और आकाश पर चाकू से हमला करने लगे। अपनी जान बचाने के लिए वह नजदीकी घर में घुस गया, लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। हत्या की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

End of Feed