Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट झेल रहा 'कोहरे का कहर', 40 फ्लाइट्स कैंसिल, कई उड़ानों पर पड़ा असर

Delhi News: दिल्ली में घने कोहरे और स्मॉग के कारण सोमवार सुबह हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित कई उड़ानों में देरी, रद्दीकरण और डायवर्जन दर्ज किए गए हैं। अब तक लगभग 40 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और 200 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति वेबसाइट या ऐप पर जांच लें।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह घने कोहरे और स्मॉग ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित कई उड़ानों पर असर पड़ा है। यात्रियों को लगातार देरी, रद्दीकरण और डायवर्जन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

flight cancelled igi airport

दिल्ली में 100 से अधिक उड़ानें हुईं प्रभावित

दर्जनों उड़ानें रद्द, सैकड़ों देरी से

सोमवार तड़के राजधानी के कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई। इसका असर न सिर्फ सड़क यातायात पर पड़ा, बल्कि हवाई उड़ानों की समय-सारणी भी बिगड़ गई। रनवे पर कम विजिबिलिटी के चलते विमानों की आवाजाही सीमित करनी पड़ी। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 40 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जबकि चार विमानों को अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा है। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightRadar24 के अनुसार 164 डिपार्चर और 56 आने वाली उड़ानों में देरी दर्ज की गई है। घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर यातायात को सुचारु रूप से चलाने का दबाव बना हुआ है।

End of Feed