दिल्ली में आज भी 'बस संकट', DTC बस हड़ताल का तीसरा दिन; DMRC चलाएगा मेट्रो के अतिरिक्त फेरे

दिल्ली में DTC बस चालकों की हड़ताल के दूसरे दिन यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए DMRC ने 8 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें और 20 एक्स्ट्रा ट्रिप चलाने का फैसला किया है। चालकों की प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि और ओवर-टाइम भुगतान शामिल हैं।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के चालकों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रहने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। सड़कों से बसें नदारद रहने के कारण जहां आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं यात्रियों के बढ़ते दबाव को संभालने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

dtc strike smrc metro delhi news

DTC चालकों की हड़ताल से दिल्ली की रफ्तार पर असर

DMRC चलाएगा अतिरिक्त ट्रेनें

बस सेवाएं ठप होने से मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए DMRC ने परिचालन में विशेष व्यवस्था की है। बुधवार को मेट्रो नेटवर्क पर 20 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए गए। व्यस्त समय में भीड़ के दबाव को कम करने के लिए 8 अतिरिक्त ट्रेनें सेवा में उतारी गईं। DMRC ने स्पष्ट किया है कि आज, 17 सितंबर को भी यह विशेष व्यवस्था जारी रहेगी। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच आवश्यकतानुसार आठ अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर निकलें।

End of Feed