Delhi Master Plan 2027 News: 40 लाख नए घर, फार्म हाउस पर रोक, मेट्रो का विस्तार... दिल्ली की बदलेगी तस्वीर! मास्टर प्लान 2047 हुआ जारी

Master Plan Delhi 2047: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल टी. एस. संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली की आबादी बढ़कर 3.20 करोड़ होने का अनुमान है, जिससे विकास पर दबाव बढ़ेगा।

Delhi Master Plan 2027 News: केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को 'दिल्ली मास्टर प्लान 2047' जारी करते हुए कहा कि शहर में करीब 40 लाख नए घर बनाए जाएंगे और बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2047 तक मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार कर 695 किलोमीटर किया जाएगा।

Delhi Master Plan

मास्टर प्लान दिल्ली 2047 हुआ जारी (फोटो साभार: @gupta_rekha)

मनोहर लाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल टी. एस. संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली की आबादी बढ़कर 3.20 करोड़ होने का अनुमान है, जिससे विकास पर दबाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में शहर का तेजी से विकास सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही यमुना के 180 वर्ग किलोमीटर बाढ़ क्षेत्र और रिज क्षेत्र का संरक्षण भी किया जाएगा।

End of Feed