Delhi News: दिल्ली में फिर लापरवाही की बलि चढ़ा एक युवक, आनंद विहार में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने से गई जान

दिल्ली के आनंद विहार इलाके में सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने के कारण 28 वर्षीय संदीप की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में बुनियादी ढांचे के रखरखाव में लापरवाही के कारण एक और दुखद हादसा सामने आया है। दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र में सोमनाथ मार्ग के डिवाइडर पर लगे एक इलेक्ट्रिक स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट उतरने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप (28), पुत्र स्वर्गीय साहिब सिंह के रूप में हुई है। संदीप मूल रूप से बिहारी कॉलोनी, विश्वास नगर (शाहदरा, दिल्ली) में अपनी बुआ के साथ रहता था।

delhi news anand vihar death

सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर के पोल में उतरा था करंट

ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, संदीप सूरजमल विहार क्षेत्र में एक मरीज के लिए 'मेडिकल नर्सिंग केयरिंग' का काम करता था। 26 और 27 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात करीब 8:00 बजे संदीप अपनी ड्यूटी पूरी करके पैदल अपने घर लौट रहा था। सोमनाथ मार्ग से गुजरते समय डिवाइडर पर लगे एक लोहे के इलेक्ट्रिक स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में वह अचानक आ गया। पोल में तेज करंट (हाई वोल्टेज) उतर रहा था, जिससे संदीप मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।

End of Feed