Delhi Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश जारी, कई इलाकों में भरा पानी; हरियाणा-चंडीगढ़ के लिए आया अलर्ट

Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में जारी झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है, लेकिन जलजमाव की स्थिति भी बन रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

Delhi NCR Waterlogging: पिछले कुछ दिनों से पड़ रही चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से बेहाल दिल्ली-NCR के लोगों को एक बड़ी राहत मिली है। बुधवार दोपहर से ही राजधानी के कई इलाकों में जारी लगातार बारिश का सिलसिला गुरुवार की सुबह तक जारी है। इस बारिश के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसका मतलब है कि आज भी पूरे दिन रुक-रुक कर भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे एक दिक्कत यह भी हुई है कि कई इलाके डूब से गए हैं।

waterlogging delhi

दिल्ली NCR के कई इलाके हुए जलमग्न (फाइल | PTI)

सड़कों पर दिखा जलभराव, रेलवे स्टेशन भी प्रभावित

लगातार हुई इस तेज बारिश के कारण दिल्ली के कई निचले इलाकों में मामूली जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मुनिरका और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत शहर के कई प्रमुख रास्तों और चौराहों पर पानी जमा होने की खबरें हैं, जिससे सुबह के समय दफ्तर और काम पर निकलने वाले लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे शांत हवाओं के बीच राजधानी का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed