दिल्ली-एनसीआर में फिर मौसम लेगा यू-टर्न, 5 दिन बरसेंगे बादल; बारिश के साथ गिरेगा पारा, 17 सितंबर से बदलेगा मिजाज

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, जहां अगले कुछ दिनों तक बादलों के साथ बारिश के दौर देखने को मिलेंगे। 12 से 16 सितंबर के बीच राजधानी और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने के साथ शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू होने और अगले कई दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 12 से 16 सितंबर के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के कई दौर आने की संभावना है। बारिश के कारण दिन के तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। वहीं, बारिश और चल रही हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है और हवा पहले के मुकाबले काफी साफ हुई है।

Delhi NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

आज ऐसा रहने वाला है मौसम

आज 12 सितंबर को राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय आर्द्रता लगभग 85 प्रतिशत रह सकती है, जो बाद में घटकर करीब 55 प्रतिशत तक आ सकती है। पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले दिन यानी 13 सितंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उमस बढ़ने के साथ आर्द्रता करीब 90 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। हालांकि, बादल छाए रहने और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

End of Feed