Delhi NCR Rain: दिल्ली में बदला मौसम, झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश; IMD का ऑरेंज अलर्ट

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 3-4 अप्रैल को भी दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना है।

Delhi Rain Alert: उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कई इलाकों में बूंदाबादी शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर होते-होते आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के उतार-चढ़ाव भरे मौसम का अनुमान जताया है।

delhi ncr rain alert

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

पूरी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

मौसम को लेकर IMD ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं और गरज-तड़क के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कभी-कभी झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि लोगों को संभावित रूप से खराब मौसम की स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। एनसीआर क्षेत्र के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। दोपहर के समय अचानक बदले इस मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जहां लोग सुबह धूप से बचने का प्रयास कर रहे थे, वहीं अब ठंडी हवाओं ने माहौल को खुशनुमा बना दिया है। हालांकि, उमस (humidity) बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए उमस महसूस की जा सकती है, लेकिन बादलों का पहरा अगले 48 घंटों तक बने रहने की संभावना है।

End of Feed