Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं, गरज और बिजली चमकने के साथ राजधानी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई। आधी रात के बाद से ही राजधानी में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश के बाद मौसम भी ठंडा हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली में झमाझम बारिश
मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम
दिनभर गर्मी और उमस से परेशान लोगों को रात में मौसम के बदले मिजाज का सामना करना पड़ा। रविवार शाम से ही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने लगी थीं। आसमान में बादल छाए रहे, जिसके बाद आधी रात को गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई थी। मानसून की विदाई के दौरान हुई इस बारिश से मौसम ठंडा हो गया और तापमान में गिरावट महसूस की गई।
