दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विशेषज्ञ की चेतावनी

Delhi Rain Alert Today (दिल्ली-एनसीआर का मौसम ): दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ली है। IMD ने दोपहर एक बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Delhi Rain Alert Today (दिल्ली-एनसीआर का मौसम) : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) में मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के बादलों के प्रवेश करने से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और आसपास के जिलों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विशेषज्ञों और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के भीतर कई इलाकों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूरी दिल्ली में तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट लागू कर दिया गया है, जो दोपहर 1 बजे तक प्रभावी रहेगा। राजधानी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दौरान सतही हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया के अनुसार, सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच के इस विंडो में एक या दो दौर की बारिश से दोपहर का मौसम काफी सुहाना और खुशनुमा हो जाएगा।

End of Feed