Delhi Rain: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, बारिश और तेज हवाओं ने बदला मिजाज, करवा चौथ पर दिखेगा चांद?

दिल्ली-एनसीआर में 29 अक्टूबर को मौसम ने करवट ली है। IMD ने बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश के आसार हैं। करवा चौथ पर चांद के दीदार को लेकर भी लोगों की नजरें मौसम पर टिकी हैं।

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार, 29 अक्टूबर को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं, आज करवा चौथ होने के कारण महिलाओं की नजरें शाम को आसमान पर रहेंगी।

delhi weather

पढ़ें दिल्ली में 29 से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम। PTI

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। सुबह के समय हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि दिन के बाकी समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

End of Feed