दिल्ली-एनसीआर में फिर खुलकर बरसा सावन, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना; जानें IMD का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की सक्रियता के चलते एक बार फिर कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिला, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी राजधानी में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मानसून ने अपना असर दिखाया है और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मौसम विभाग ने एक वेदर अपडेट जारी करते हुए बताया था कि दिल्ली-एनसीआर के ऊपर गरज-चमक वाले बादल बनने लगे थे, जिनके दोपहर तक और सक्रिय होने की संभावना थी। मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी बताया था कि मौसम की यह गतिविधि अगले कुछ घंटों में बारिश का दौर बढ़ा सकती है।

Delhi NCR Rain

दिल्ली-एनसीआर में फिर बरसे बदरा

शाम 6 से 7 बजे के बाद बारिश की संभावना कम

End of Feed