दिल्ली में भारी बारिश से सड़कें लबालब, NCR में अगले कुछ घंटे में बरस सकते हैं मेघ; IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Heavy Rain : दिल्ली के मोतीनगर समेत कई इलाकों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, देर शाम तक बारिश में तेजी से जलभराव और सड़कों पर जाम की समस्या पैदा हो सकती है।

Delhi Heavy Rain : दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही है। गुरुवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों पर भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें लबालब भर गईं। जोरदार बारिश के कारण मोती बाग मेट्रो स्टेशन के पास की सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने समूचे एनसीआर में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जारी रखा है। हो सकता है दिन ढलने तक नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जाए। फिलहाल, इन इलाकों धूप-छांव का खेल जारी है।

heavy rain in Delhi

दिल्ली के मोती नगर में भारी बारिश

आईएमडी की मानें तो इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। अगले कई दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि बारिश के बीच तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, लेकिन वातावरण में नमी का स्तर काफी अधिक रहने के कारण उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

End of Feed