दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं तैयार! अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम अचानक करवट ले सकता है। हरियाणा की ओर सक्रिय हुए गरज-चमक वाले बादलों के असर से राजधानी और आसपास के चुनिंदा इलाकों में तेज बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 से 4 घंटों के दौरान मौसम तेजी से बदलने वाला है। IMD का कहना है कि हरियाणा के ऊपर स्थानीय स्तर पर तेज गरज-चमक वाले बादल सक्रिय हो चुके हैं और इनके दिल्ली-एनसीआर के ऊपर पहुंचने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 30 से 45 मिनट तक तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, यह बारिश पूरे एनसीआर में नहीं होगी और केवल लगभग 20 से 30 प्रतिशत इलाकों में ही इसका असर देखने को मिल सकता है।

Delhi NCR Weather

दिल्ली NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज (AI फोटो)

आज के तापमान और AQI का हाल

वहीं आज शुक्रवार को दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग मौसम केंद्रों के आंकड़ों से पता चला है कि पालम में तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.5 डिग्री कम) और लोधी रोड पर 27.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.4 डिग्री ज़्यादा) दर्ज किया गया। रिज स्टेशन पर तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य था, और आयानगर में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.6 डिग्री कम) दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 123 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है।

End of Feed