Monsoon Updates: हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, सड़कों पर जलजमाव; तेज बारिश से तालाब बनी नोएडा की सड़कें
हरियाणा में जारी भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 30 जून को मानसून दस्तक देगा। इस बीच 29 और 30 जून को अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, मेवात, करनाल, पंचकूला, पलवल और यमुनानगर में बारिश की संभावना जताई गई है।बारिश के बाद दिल्ली में बिजली आपूर्ति बाधित
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के शुरू होती ही बिजली ठप हो गई। बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने बताया कि शहर के जलभराव वाले इलाकों में तकनीकी खराबी और एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। द्वारका, जंगपुरा और लक्ष्मीनगर के लोगों ने बताया कि इन क्षेत्रों में सुबह बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। डिस्कॉम के अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बिजली की लाइनें, खंभे आदि क्षतिग्रस्त हुए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है। हालांकि मरम्मत का कार्य चल रहा है और जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।झारखंड में तीन दिन तक लगातार बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार को अगले तीन दिन तक झारखंड में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून से लेकर 1 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।आईएमडी ने बताया दिल्ली पहुंचा मानसून
दिल्ली में मानसून की दस्तक हो गई है। पिछले दिनों आईएमडी ने 30 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना जताई थी। लेकिन मानसून समय से पहले दिल्ली पहुंच गया है। अब दिल्ली के लोगों को बीच-बीच में पड़ने वाली उमस वाली गर्मी और लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली में मानसून की दस्तक के साथ गर्मी की छुट्टी हो गई है।यूपी के मुरादाबाद में भारी बारिश के कारण जलभराव
#WATCH उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/HTKvalLjAA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2024
Noida Waterlogging: बारिश के बाद नोएडा में भी जलभराव, तैरती नजर आई गाड़ियां
Noida Rain : दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति है। नोएडा के बोटैनिकल गार्डन समेत कई मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। पढ़ें पूरी खबरतेज बारिश से तालाब बनी नोएडा की सड़कें, जाम के कारण सरदर्द बढ़ा
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति है। नोएडा के बोटैनिकल गार्डन समेत कई मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।आइटीओ के रास्ते पर एक घंटे से जाम
आइटीओ जाने वाले रास्ते पर एक घंटे से ज्यादा वक्त से जाम लगा हुआ है। जो लोग अपने काम काज, दफ्तर जाने के लिए बसों और ऑटो में सवार थे वो अब पैदल ही निकल पड़े हैं।आईटीओ में सुबह से जाम
दिल्ली में बारिश के पानी में कार डूबी
दिल्ली के रिहायशी इलाकों में पानी-पानी
एनसीआर के इन इलाकों में बारिश
राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में तड़के सुबह से झमाझम बारिश देखी जा रही है। सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है। उधर, मोती बाग और भीकाजी कामा प्लेज में भी तेज बारिश जारी है। वहीं, गाजियाबाद समेत एनसीआर क्षेत्र के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच आसमान से राहत बरस रही है। बारिश की दस्तक तापमान के तेवर ढीले पड़ते दिखाई दे रहे हैं।दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलजमाव
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हो रही भारी बारिश ने सरकार के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। कई जगह अत्यधिक जलजमाव के कारण कारें पानी में डूब गई हैं। आइये जानते हैं पहली बारिश में कहां-कहां दिक्कतें हैं।यूपी और हरियाणा क्षेत्र में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मिताबिक, आगामी 2 घंटो के दरम्यान दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों जैसे-सोनीपत, खरखोदा, झज्जर, सोहना, पलवल, बरौत, बागपत, खेकड़ा, पिलखुआ, सिंकदराबाद सहित पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में तेज से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंगी।2 से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून हो एक्टिव
आईएमडी के अनुसार, 'अगले 2 से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों में पहुंचेगा।दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। जहां, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही हैजेवर एयरपोर्ट का नाम होगा 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट! CM योगी ने कैबिनेट फैसलों की दी जानकारी
Patna News: बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती और फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों पर पुलिस का एक्शन, गांधी मैदान में खदेड़ा, कई हिरासत में
Delhi Weather Update: क्या दिल्ली में जल्दी आ जाएगी सर्दी? बादलों के बीच बीतेंगे दिन, IMD ने जताई बारिश की संभावना
Kutch News: दुनिया के सबसे बड़े RE पार्क में भीषण सड़क हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 20-22 घायल अस्पताल में भर्ती
दिल्ली में गूगल मैप्स के भरोसे न रहें! फिर लगा बारापुला फेज-3 पर लगा भीषण जाम, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की चेतावनी
© 2026 Times Horizon Private Limited
