Monsoon Highlights: पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, यूपी में झूमकर बरसेंगे बदरा
पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने मौसम की स्थिति पर कहा कि फिलहाल मानसून सक्रिय अवस्था में है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में हम अगले 2 दिनों तक अत्यधिक भारी वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं। हमने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के लिए आज और अरुणाचल प्रदेश के लिए 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया हैहरिद्वार में बारिश से कई जगह जलभराव
पानी-पानी हुई तीर्थनगरी! बारिश से हरिद्वार हुआ जलमग्न, गंगा में कई कारों ने भी लगा दी डुबकीदिल्ली में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार तक भारी बारिश के पूर्वानुमान लागया है। जिसे लेकर नगर निकायों ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए दो जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।राजस्थान के 4 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट
राजस्थान में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज यहां के जयपुर, अलवर, दौसा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है-बिहार में पटना सहित इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
बिहार में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। बारिस होने से यहां लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज पटना, भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद सहित कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की जानकारी दी है। इस दौरान शिमला और कांगड़ा में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी आने की संभावना जताई गई है।दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूरी दिल्ली में झमाझम बारिश होने की संभावना है।यूपी के अधिकतर जिलों में आज झूमकर बरसेंगे मेघ
यूपी के 10 जिलों को छोड़कर सभी में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, लखनऊ, पीलीभीत में आंधी और वज्रपात की संभावना है, वहीं खीरी और सीतापुर में फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। इस दौरान इन 10 जिलों में बारिश की बौछार या हल्की बारिश होने की संभावना है।बिहार में 26 जिलों में जारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बांका, बेगूसराय, बोधगया, गया, छपरा, चमपारण, जुमई, कटिहार, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, नालंदा, नवादा, पटना और राजगीर में बारिश होने की संभावना जताई है।महाराष्ट्र के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और 11 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी है। इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पुणे, ठाणे, रायगड, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।Amroha News: रात में बुरका पहनकर रेकी कर रहे हथियारबंद गिरोह! CCTV में कैद हुईं संदिग्धों की हरकत, लोगों में दहशत
Kota News: बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़के RTU स्टूडेंट्स, पुलिस का लाठीचार्ज, वार्डन ने दिया इस्तीफा
VIDEO: स्पीति में नदी पार करते समय झूले की रस्सी टूटी, 2 घंटे तक हवा में फंसा रहा युवक, ऐसे हुआ रेस्क्यू
गुरुग्राम का मुद्दा है गंभीर...मैदान में प्रतियोगिता होगी या बीच में रोड़ा बनकर खड़ा रहेगा CM का हेलीकॉप्टर? खेल विभाग सफाई देने में लगा
दिल्ली में अचानक क्यों शुरू हो गई होटलों की चेकिंग! PG, हॉस्टल सब खंगाल रही पुलिस, किसकी है तलाश?
© 2026 Times Horizon Private Limited
